त्योहारों के मौसम के चलते SSP परमेंद्र डोबाल के आदेश के बाद संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस निगरानी बरत रही है। इसी क्रम में गुरुवार रात 8:30 बजे करीब ज्वालापुर पुलिस ने व्यस्त बाजारों में गश्त की। इस मौके पर PAC भी मौजूद रही। पुलिस ने जहां दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी वहीं शरारती और आपराधिक तत्वों को भी संदेश दिया गया कि वे शांत रहें।