सिंघेश्वर: सिंहेश्वर मंदिर पार्किंग विवाद को लेकर धार्मिक न्यास परिषद ने मांगी रिपोर्ट
सिंहेश्वर मंदिर पार्किंग विवाद में बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। परिषद ने डीएम सह अध्यक्ष से 10 दिनों में रिपोर्ट मांगी है। संवेदक विजय सिंह ने 13.83 लाख रुपये जमा करने के बावजूद पार्किंग संचालन नहीं मिलने की शिकायत की है। परिषद ने चेतावनी दी है कि आरोप सही पाए जाने पर वर्तमान न्यास समिति को भंग कर नई समिति गठित की जा सकती है।