सहावर: अमापुर में कार्यकर्ताओं ने विधायक का जन्मदिन मनाया
अमांपुर। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने जन्मदिन समारोह का आयोजन कर उन्हें शुभकामनाएं दी और ईश्वर से उनके दीर्घायु होने का कामना की। भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारी व कार्यकताओं के साथ केक काटकर अपना जन्म दिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने विधायक हरिओम वर्मा का माल्यार्पण व स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।