मंडला: संत निरंकारी भवन बिंझिया में रक्तदान शिविर आयोजित, दोपहर तक 50 लोगों ने किया रक्तदान
Mandla, Mandla | Jun 26, 2026 संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को संत निरंकारी भवन, बिंझिया में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 10 बजे प्रारंभ हुआ, जो शाम 4 बजे तक संचालित रहेगा। शिविर में दोपहर 1 बजे तक करीब 50 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में अपना योगदान दिया