बटियागढ़: बिला के पास दो बाइकों की टक्कर, 4 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
बिला गांव के पास दो बाइको की आमने सामने टक्कर हो गई,हादसे में दोनो बाइको पर सवार 4 लोग घायल हुए,आज मंगलवार रात करीब 8 बजे हादसे के बाद सभी घायलो को इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा लाया गया जंहा उनका उपचार किया गया है घायलो में एक बाइक पर सवार आर्यन तंतवाय, जीवन और मोहित शामिल हैं जबकि दूसरी बाइक चालक दीपेश सिंह निवासी भोपाल घायल हुए हैं।