भवानीपुर: पूर्णिया एसएसपी ने भवानीपुर प्रखंड के तीनों थानों का निरीक्षण किया, सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश
भवानीपुर :- पूर्णिया एसएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने रविवार को भवानीपुर प्रखंड के तीनों थानों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भवानीपुर, बलिया और अकबरपुर थाने का निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्षों को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।