महोबा: नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 23.58 करोड़ की विकास योजना मंजूर, सड़क, नाला और सुंदरीकरण कार्यों में आएगी तेजी
Mahoba, Mahoba | Apr 8, 2026 नगर पालिका की बोर्ड बैठक में 23 करोड़ 58 लाख रुपये की विकास योजना की मंजूरी दी है। इस बजट से शहर में सड़क, नाला, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। बजरिया में बारात घर, बजरंग नगर में स्टडी सेंटर और कई वार्डों में सीसी रोड निर्माण होगा। 21 नालों के निर्माण और सड़कों के चौड़ीकरण से जलभराव व जाम की समस्या कम होगी। सभी सभासदों की सहमति रही।