रायडीह: छोटे भाई को ज्यादा प्यार मिलने की जलन में 14 वर्षीय बहन ने ली 7 साल के भाई की जान, रायडीह पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
Raidih, Gumla | Jun 23, 2026 गुमला जिले के रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर जामटोली गांव में 7 वर्षीय मासूम की हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मासूम की हत्या उसकी ही 14 वर्षीय सगी बहन ने की थी। पूछताछ में किशोरी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उसे किशोर न्याय अधिनियम के तहत बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।