हज़ारीबाग: हजारीबाग में कड़ाके की ठंड, छाया घना कोहरा
हजारीबाग में पूस की हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार शाम से ही घना कुहासा छा गया, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। ठंड बढ़ने के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं।कुहासे के चलते शहर, हाईवे और ग्रामीण इलाकों में दृश्यता बेहद कम हो गई है। वाहन चालक हादसों से बचने के लिए गाड़ियों के इंडिकेटर जलाकर चल रहे हैं।