कठूमर: अलवर के कठूमर में एलईडी रथ के माध्यम से कृषि व पशुपालन योजनाओं की जानकारी दी गई
अलवर जिले के कठूमर विधानसभा क्षेत्र में एलईडी रथ एवं प्रचार सामग्री के माध्यम से ग्रामीणों को कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों ने योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया विस्तार से समझाई। ग्रामीणों को आधुनिक तकनीक अपनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की कहा है।