भगवानपुर: जलमीनार संचालकों का 19 माह से वेतन लंबित, बकाया भुगतान की मांग; आंदोलन की चेतावनी
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 4 से 8 तक पीएचईडी विभाग द्वारा संचालित नल-जल योजना के जलमीनार संचालकों ने मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे प्रखंड प्रमुख, बीडीओ एवं बीपीआरओ को लिखित आवेदन देकर पिछले 19 माह से लंबित वेतन का भुगतान कराने की मांग की है।