सादाबाद: सादाबाद मथुरा रोड पर विधायक कार्यालय के सामने गिट्टी से फिसलने से दो बाइक पर सवार 5 लोग घायल, 3 को किया गया रेफर
सादाबाद मथुरा रोड पर विधायक कार्यालय के पास रोड पर पड़ी गिट्टी से दो बाइक फिसल गई जिससे पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया जहां डॉक्टरों के द्वारा सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद तीन की गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया है