गाज़ियाबाद: ओल्ड आर्य नगर रामा कृष्णा कॉलोनी निवासी उन्नति गोयल ने यूपीएससी में 419वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया
गाजियाबाद में ओल्ड आर्य नगर रामा कृष्णा कॉलोनी निवासी उन्नति गोयल ने यूपीएससी में 419वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उन्नति के पिता अमित गोयल प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और माता रुचि गोयल भी नौकरी करती हैं। उन्नति ने 12वीं डीपीएसजी मेरठ रोड से की और श्रीराम कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स से स्नातक किया है।