गाज़ियाबाद: ट्रॉनिका सिटी इलाके से पत्नी की हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गाजियाबाद में ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि सपना चौराहा के पास एक अज्ञात महिला घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करते हुए जांच शुरू कर दी थी। जिसमें आरोपी पति का नाम सामने आया। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।