हुज़ूर: 3 माह का किराया व बिजली बिल ना देने पर भोपाल में 'AAP' के ऑफिस पर लगा ताला, मकान मालिक बोला- केजरीवाल की धमकी देते हैं
Huzur, Bhopal | Mar 1, 2025 भोपाल के सुभाष नगर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर ताला लग गया। मकान मालेक का कहना है किदफ्तर का किराया और बिजली बिल नहीं भरा है।मकान मालिक दिलीप मंगलानी ने बताया, आम आदमीपार्टी ने मेरा मकान किराए पर लिया था। 4-5 महीने हो गए,जिसमें से दो महीने का किराया बड़ी मुश्किल से दिया। फिरतीन महीने से किराया दिया ही नहीं। फोन लगाते हैं तो कहतेहैं आ रहे हैं।