गुलाबगंज: ग्राम मानोरा अवैध रेत उत्खनन में मुख्यमंत्री के आदेशों की अधिकारी उड़ा रहे धज्जिया नहीं कर रहे कोई कार्रवाई*
ग्राम मानोरा के नहरियाई नाले से लगातार काली रेत निकली जा रही है, नाले और नदियों को रेत माफिया छलनी करने में लगे हुए हैं, राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना देते हैं तो कोई कार्रवाई नहीं करते हैं । ग्यारसपुर के काली रेत बेचने वाले ठेकेदार के द्वारा लगातार आसपास की नदियां और नालों से रेत निकली जा रही है और बरसात का स्टॉक किया जा रहा ।