गुलाबगंज: गुलाबगंज सहित जिले के बाढ़ वाले नदी-नालों पर करें बेरिकेटिंग - कलेक्टर ने निर्देश दिए
अतिवर्षा एवं अतिवृष्टि से जलभराव एवं बाढ़ की स्थिति वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं के निर्देश कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने संबंधितों दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वर्षा रुपी जल निकासी की व्यवस्था की जाए। नदी नालों के दोनों तरफ बेरिकेडिंग की जाए। 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहें।