समस्तीपुर: सांप काटने से मरे बच्चे को जिंदा करने का दावा, समस्तीपुर अस्पताल में 30 मिनट तक झाड़-फूंक
समस्तीपुर के मोहिनउद्दीन नगर में सांप काटने से 15 साल के एक लड़के की मौत हो गई। सांप काटने के बाद करीब 8 घंटे तक डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज किया, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस जब लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए मोहिनउद्दीन नगर स्थित सदर अस्पताल लेकर गई, तो वहां परिजन के बुलाने पर एक ओझा पहुंचा।