नगड़ी: गांजा तस्कर को रांची सिविल कोर्ट से 10 साल सश्रम कारावास की सजा
Nagri, Ranchi | Apr 19, 2024 रांची सिविल कोर्ट ने गांजा तस्करी के जुर्म में स्वेत कुमार को दोषी करार देते हुए दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है। साथ ही अदालत ने स्वेत कुमार पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्याययुक्त एमसी झा की कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।