नगड़ी: श्री महावीर मंडल के पदाधिकारियों ने पंडरा के महावीर मंदिर में रामनवमी के भव्य आयोजन को लेकर की बैठक
Nagri, Ranchi | Apr 14, 2024 श्री महावीर मंडल, रांची के पदाधिकारियों ने रविवार को महावीर मंदिर, पंडरा में रामनवमी के भव्य आयोजन को लेकर बैठक की। अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू ने तैयारियों पर चर्चा करते हुए सभी रामभक्तों से घरों पर हनुमान ध्वज लगाने की अपील की।