नगड़ी: रातू रोड में फ्लाईओवर का निर्माण कर रहे ठेकेदार के कर्मियों ने युवक को जख्मी किया
Nagri, Ranchi | Apr 17, 2024 सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड में रहने वाले कुमार प्रसन्नजीत को रातू रोड में एनएचएआई के एलिवेटेड रोड का निर्माण करने वाली ठेका कंपनी के कर्मचारियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस संबंध में जख्मी कुमार प्रसन्नजीत के पिता राजेश प्रसाद सिंह की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।