नगड़ी: रामनवमी को लेकर नगड़ी थाना प्रभारी ने सभी जुलूस मार्ग का किया भ्रमण, संवेदनशील जगहों को किया चिन्हित
Nagri, Ranchi | Apr 16, 2024 रामनवमी पर्व के अवसर पर नगड़ीथाना प्रभारी अभिषेक राय के द्वारा दल बल के साथ सभी जुलूस मार्ग का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान संवेदनशील जगहों को चिन्हित किया गया एवं विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। जुलूस के दौरान सादे लीवास में पुलिस बल की तैनाती होगी। जुलूस के दौरान वीडियो कैमरा व ड्रोन के द्वारा भी निगरानी रखी जाएगी।