हनुमानगढ़: जिला कलक्टर, SP, ASP ने NEET-UG परीक्षा को लेकर परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, प्रशासन अलर्ट
पेपर लीक प्रकरण के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से 21 जून को कड़ी सुरक्षा के बीच दोबारा आयोजित की जा रही नीट-यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।