चूरू: रामसरा के पास से अंतर्राज्यीय टटलू गैंग के 7 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, बरामद हुईं 2 लग्जरी कारें और 3 करोड़ के डमी नोट
Churu, Churu | Oct 17, 2025 चूरू की एजीटीएफ व कोतवाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए शुक्रवार को अंतर्राज्यीय टटलू गैंग के सात ठगों को गिरफ्तार कर एक बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। आरोपी हरियाणा राज्य के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं, जो असली नोटों को ऊपर और नीचे लगाकर डमी नोटो से नकली गड्डियां तैयार कर लोगों को कई गुना मुनाफे का लालच देकर ठगी कर रहे थे।