महिदपुर के चौक बाजार स्थित रणजीत हनुमान मंदिर पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शहर में चल समारोह भी निकाला गया। इसी के साथ अन्य मंदिरों पर भी सोमवार को दोपहर 1 बजे फाग उत्सव संपन्न हुआ। रणजीत हनुमान मंदिर समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष सभी के सहयोग से फाग उत्सव का आयोजन किया गया।