सुपौल: स्वतंत्रता दिवस पर पब्लिक बनाम प्रशासन फैंसी डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन
Supaul, Supaul | Aug 15, 2026 सुपौल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुपौल स्थित इंडोर स्टेडियम में पब्लिक बनाम प्रशासन फैंसी डबल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथम मैच खेलकर किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।