नवाबगंज: ईद-उल-अजहा पर पुलिस प्रशासन ने बाराबंकी में गोष्ठी की, साफ-सफाई, बिजली और पेयजल व्यवस्था पर दिए निर्देश
बाराबंकी में ईद-उल-अजहा के अवसर पर ईदगाह पीरबटावन में पुलिस प्रशासन द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करना था।गोष्ठी में संबंधित अधिकारियों को इन व्यवस्थाओं को लेकर विशेष निर्देश दिए गए।