अमेठी जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ पुलिस सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रही है। इसी कड़ी में “मिशन शक्ति-5.0” के अंतर्गत महिला थाना अमेठी द्वारा एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां पारिवारिक विवादों के समाधान से दो विवाहित जोड़ों का घर फिर से बस गया।महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह टीम के साथ पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों की सुनवाई की।