रसूलाबाद: रसूलाबाद में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर श्रमिक भारती फाउंडेशन का जोर, लैंगिक उत्पीड़न रोकने के लिए प्रशिक्षण दिया गया
रसूलाबाद में विषधन रोड स्थित न्यू दृष्टि केंद्र में श्रमिक भारती फाउंडेशन की ओर से महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से POSH विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, कानूनी प्रावधानों और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।