बिक्रमगंज: बिक्रमगंज वार्ड-22 में विधायक अरुण सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, सड़क निर्माण का दिया आश्वासन
काराकाट विधानसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या-22 में रविवार शाम 5 बजे विधायक अरुण सिंह ने स्थानीय अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। बैठक में क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष सड़क निर्माण की प्रमुख मांग रखी।