भवानीपुर: प्रशासन के सख्त रुख के आगे अतिक्रमणकारी झुके, सरकारी नर्सरी भूमि हुई अतिक्रमणमुक्त
भवानीपुर :- प्रखंड मुख्यालय स्थित बिहार सरकार की सरकारी नर्सरी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को लेकर प्रशासन के सख्त रुख का असर दिखाई दिया। रविवार देर रात अज्ञात अतिक्रमणकारियों द्वारा नर्सरी भूमि को खाली कर दिया गया। सोमवार को अंचलाधिकारी ईशा रंजन एवं राजस्व पदाधिकारी सादिक अहमद ने स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।