सहारनपुर: सहारनपुर SSP का बड़ा एक्शन, कई थाना प्रभारी के तबादले और अपराध शाखा में भी हुआ बदलाव
सहारनपुर पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है एसएसपी अभिनंदन ने जनहित और प्रशासनिक आवश्यकता के तहत इंस्पेक्टर और एसआई स्तर के अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इस फेर बदल में कई प्रमुख स्थानों के प्रभारी बदले गए हैं। जबकि कुछ अधिकारियों को अपराध शाखा और पुलिस लाइन भेजा गया है।