उज्जैन शहर: राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में युवा कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया
उज्जैन में युवा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में प्रदर्शन किया। गुरुवार शाम टावर चौक पर चुनाव आयोग का पुतला दहन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतला छीनने को लेकर झड़प भी हुई।