बांगरमऊ: आलमपुर रेतवा गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक चालक ने मासूम को मारी टक्कर, गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती
आलमपुर रेतवा गांव के सामने देर रात एक मासूम अपनी मां के साथ अचानक सड़क क्रॉस करने की कोशिश कर रहा था तभी दूसरी ओर से आ रहे बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।