सिरौली थाना क्षेत्र के सिरौली में दबंगों द्वारा एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। हमला करने वालों की तलाश की जा रही है।