राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, घर से एक साथ उठीं तीन अर्थियां, पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा
राजाखेड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा में तीन की मौत-:घर से एक साथ उठी तीन अर्थियां, पूरे गांव में नहीं जला चूल्हा, बोलेरो की तेज रफ्तार टक्कर से मां-बेटा और चाची की मौके पर मौत, सोने के जेवरातों से भरा बैग लूट लिया राजाखेड़ा। धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के सिध्यापुरा मोड़ पर सोमवार शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली।