वार्ड 9 से कुसुम मुकेश जोशी कांग्रेस प्रत्याशी घोषित
नोहर। नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर वार्ड नंबर 9 में कांग्रेस ने कुसुम मुकेश जोशी को प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी चयन के दौरान वार्डवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
कुसुम मुकेश जोशी के नाम की घोषणा राजेन्द्र चाचाण एवं विधायक अमित चाचाण की मौजूदगी में की गई। इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व कृषि उपज मंडी अध्यक्ष बलवीर सुथार, कांग्रेस देहात अध्यक्ष बनवारी लाल सुथार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित, जिला अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा वार्ड नंबर 10 से ओमप्रकाश सुथार, वार्ड नंबर 16 से इंद्र कुमार सुथार, वार्ड नंबर 11 से अंकित सूधा, वार्ड नंबर 8 से असलम कुरैशी और वार्ड नंबर 18 से जावेद नागरा सहित अन्य प्रत्याशी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
प्रत्याशी घोषणा के बाद आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 9 में चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। अब मुकाबले में अन्य प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद वार्ड का चुनावी समीकरण और तस्वीर सामने आएगी।