मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा को लेकर जमुई जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट
12 जुलाई को आयोजित होने वाली मद्य निषेध अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर समाहरणालय में उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता ने सभी जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों और 10 परीक्षा केंद्रों के केन्द्राधीक्षकों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग की।
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा बिहार लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 एवं बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम, 1981 के प्रावधानों के अनुरूप सख्ती से कराई जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा जांच, महिला अभ्यर्थियों के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, बायोमेट्रिक उपस्थिति, फोटोग्राफी और पूरी परीक्षा प्रक्रिया की सतत वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाएगी।
अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग सुबह 9:30 बजे से होगी, जबकि 10:30 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा 11:00 बजे से 1:00 बजे तक एकल पाली में आयोजित होगी। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
📍जमुई जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4,992 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
#Jamui #JamuiNews #Bihar #BiharPolice #MadhNishedh #SubInspectorExam #Exam2026 #DistrictAdministration #JamuiAdministration #CompetitiveExam #BiharExam #LawAndOrder #BhaskarNewsJamui
Jamui, Jamui | Jul 10, 2026