इस्लामनगर अलीगंज: विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने कैलाश डैम का किया निरीक्षण
सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी ने अलीगंज स्थित कैलाश डैम का निरीक्षण कर इसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से डैम के जलस्तर, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उक्त जानकारी संबंधित पदाधिकारी ने शुक्रवार को 6 बजे जी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्यों में तेजी लाने को कहा।