डॉ. अंबेडकर नगर: महु पीगडंबर में ठेला बंद कराने को लेकर हुए विवाद में युवक से मारपीट और ठेले में तोड़फोड़
किशनगंज थाना क्षेत्र के पिगडंबर में मोमोज का ठेला बंद करने की बात को लेकर विवाद हो गया। पुलिस से सोमवार 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार महू निवासी 18 वर्षीय शिवम प्रजापत ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी नीरज सिंह बुदेला ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ डंडे से मारपीट की। आरोप है कि आरोपी ने ठेले को भी नुकसान पहुंचाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बीएनएस की संब