दमयंती नगर: तेज रफ्तार का कहर: पिपरिया-महुआखेड़ा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर, कार्ड बांटने निकले युवक की मौत
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के पिपरिया-महुआखेड़ा मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में अंकित पटेल (24) निवासी बिलाई की मौत हो गई, जबकि अजय ठाकुर (17) निवासी हिंडोरिया गंभीर घायल हुआ। दोनों को 108 एंबुलेंस से हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दमोह रेफर किया गया। जिला अस्पताल में अंकित को मृत घोषित किया गया, जबकि अजय को जबलपुर रेफर किया गया।