हिंडन नदी का अस्थायी पुल बना जानलेवा, पानी के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे ग्रामीण
बागपत: चिरचिटा-किनौनी गांव के बीच हिंडन नदी पर बना अस्थायी पुल ग्रामीणों के लिए खतरे का सबब बन गया है. पिछले चार दिनों में इसी मार्ग पर नदी पार करते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है.
बरसात में हिंडन का जलस्तर बढ़ने पर पुल पानी में डूब जाता है और कई बार दिखाई तक नहीं देता. इसके बावजूद किसान, विद्यार्थी और मजदूर मजबूरी में इसी रास्ते से आवागमन करते हैं. हाल में चिरचिटा निवासी जॉनी और बली गांव निवासी सतबीर की डूबने से मौत हुई है.
Baraut, Bagpat | Sep 1, 2026