हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों के ढेर होने के बाद आरोपी मोहित की मां का बयान सामने आया।
मां ने कहा, “वह सुधरने की कोशिश कर रहा था। उसे एहसास हो गया था कि उसे इस माहौल से बाहर निकलना है। लेकिन वे लोग उसका पीछा करते रहे… आखिरकार वह यहां से चला गया। वह मुझसे कहता था, ‘मम्मी, मैं इस माहौल से बाहर निकलना चाहता हूं।’”