ललितपुर: थाने में पिस्टल से चली गोली, युवक हुआ घायल, दो पुलिसकर्मी निलंबित, घटना की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक ने दी
जाखलौन में मकान निर्माण के विवाद में दो सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में निरोधात्मक कार्यवाही हेतु थाना जाखलौन लाया गया था,उसी दौरान थाना मालखाना के चार्ज के आदान-प्रदान के समय सरकारी पिस्टल से दुर्घटनावश फायर हो गया,राजाराम के बाएं पैर में टखने के पास तथा हाथ में कोहनी के ऊपर लगने से राजाराम घायल हो गये, जिन्हे उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल ललितपुर लाया गया