भादरा: भादरा में नगरपालिका के शहरी सेवा शिविर में राजस्थान रोडवेज ने 150 रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरित किए
भादरा। नगरपालिका परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर में राजस्थान रोडवेज के सहयोग से 150 रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरित किए गए तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के सात वृद्धजनों को वॉकिंग स्टिक प्रदान की गई। साथ ही 70 पात्र लाभार्थियों के नए स्मार्ट कार्ड आवेदन तैयार कर शाखा को भेजे गए। शिविर में दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।