जमुई: वज्रपात का कहर: फेरी व्यवसायी की अस्पताल लाते समय हुई मौत
Jamui, Jamui | May 13, 2026 जिले में लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की घटनाएं जानलेवा साबित हो रही हैं। बुधवार सुबह 7 बजे के करीब खैरा थाना क्षेत्र के नरियाना गांव निवासी 32 वर्षीय फेरी व्यवसायी रोहित साह की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।