सिमडेगा: सिमडेगा नगर भवन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मिलन समारोह में नई समिति का गठन
सिमडेगा नगर भवन में रविवार को 11:00 बजे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहां पर नई जिला समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रधान संरक्षक दीनदयाल सिंह जबकि अध्यक्ष के रूप में जगदीश सिंह वही महासचिव नवीन सिंह कोषाध्यक्ष अनुज सिंह को बनाया गया। इसके अलावा कई अन्य पदों पर भी चयन किए गए हैं।