बड़ौत: CO बड़ौत अंशु जैन ने रमाला क्षेत्र के प्रमुख कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर स्थिति का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
Baraut, Bagpat | Jul 10, 2026 क्षेत्राधिकारी बड़ौत अंशु जैन ने थाना रमाला क्षेत्र के प्रमुख कांवड़ मार्गों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्गों पर सुरक्षा प्रबंध, संवेदनशील स्थलों, यातायात व्यवस्था एवं कांवड़ श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए