बकेवर थाना क्षेत्र के नगला बरी गांव में शनिवार रात करीब 10:30 बजे मामूली विवाद देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर तथा लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 11 लोग घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बकेवर स्थित 50 शैया अस्पताल लाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।