हुज़ूर: भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में सरस्वती प्रकाशन के सामने एक छात्रा को डंपर ने कुचल,मौके पर मौत
Huzur, Bhopal | Jan 27, 2024 भोपाल के तलैया थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर में सरस्वती प्रकाशन के सामने एक छात्रा को डुपर ने कुचल। मौके पर मौत हो गई। छात्रा अपने पिता और सहेली के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। सामने रॉन्ग साइड कार खड़ी थी। कार के मालिक ने रोड की तरफ अचानक गेट खोला। बाइक टकराने से पिता और दोनों बेटियां नीचे गिर गईं। इतने में सामने से आ रहा डंपर छात्रा के ऊपर चढ़ गया।